Government communication and inspection of juvenile home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2023 9:45 PM (IST)
राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण
चूरू। राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने सोमवार को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया। सचिव बंसल ने गृह परिसर में निवासरत बालकों से उनकी समस्याओं, भोजन, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्टाफ, साफ-सफाई, पीने के पानी, गृह परिसर के भवन, कमरों के प्रयोजन, खेल-कूद, विद्यालय में प्रवेश, काउंसलर सहित गत 01 वर्ष में किये गये निरीक्षणों की जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बालकों को विशेष योग्यजन अभियान, बालकों हेतु बने विभिन्न विशेष कानून, तथा बाल पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement