government committed to give basic facilities to the people: SINGH-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प : शांडिल

khaskhabar.com: रविवार, 05 फ़रवरी 2017 2:44 PM (IST)
सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प : शांडिल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन के कण्डाघाट उपमण्डल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. शांडिल ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, समुचित पेयजल आपूर्ति, सिंचाई सुविधाएं तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति लोगों को उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इनकी पूर्ति के लिए समुचित योजनाएं कार्यान्वित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवा रही है और सभी स्तरों पर अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के साथ-साथ वहां चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में हाल ही में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं तथा जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रदेश सरकार इस वर्ष स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद सेवाओं पर 1939 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। डॉ. शांडिल ने कहा कि कण्डाघाट उपमण्डल एवं विशेष रूप से चायल क्षेत्र को बेमौसमी सब्जियों तथा पुष्प उत्पादन के लिए जाना जाता है। गत तीन वर्षों में राज्य सरकार ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सिंचाई योजनाओं को स्तरोन्नत किया है तथा आवश्यकतानुसार नई सिंचाई योजनाओं को तैयार किया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में बेमौसमी सब्जियों एवं फूलों के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाना है। जिले में गत साढ़े तीन वर्षों में कृषि विकास गतिविधियों पर 26 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़क सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि निर्माणाधीन सड़कों से शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि चायल से बांजणी मार्ग के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये, चायल से कोट मार्ग के लिए 14 करोड़ 50 लाख रुपये तथा सौणाघाट से धरैयां मार्ग के लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा क इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मद्द मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की शिकायतें भी सुनीं। बीडीसी कण्डाघाट की अध्यक्ष रीता ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति कण्डाघाट के अध्यक्ष अजय वर्मा, बीडीसी सदस्य चन्दन महन्त, कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सिरीनगर पंचायत के प्रधान अमित ठाकुर, नगाली पंचायत की प्रधान कलावती, सकौड़ी पंचायत के प्रधान देवेन्द्र, कवारग पंचायत की प्रधान आरती शांडिल, चायल पंचायत के प्रधान महेश कनोजिया, देलगी पंचायत के प्रधान परसराम, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव जितेन्द्र ठाकुर, जिला युवा सहित लोक निर्माण विभाग सोलन तथा कण्डाघाट विकास खण्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement