government can acquire lands of worshipping places for public use: HC Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार जनहित में ले सकती है प्रार्थना स्थलों की जमीन:हाई कोर्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 8:46 PM (IST)
सरकार जनहित में ले सकती है प्रार्थना स्थलों की जमीन:हाई कोर्ट
इलाहाबाह हाई कोर्ट के जस्टिस वीके शुक्ल और एमसी त्रिपाठी की बेंच ने यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता का कहना था कि हाईवे अथॉरिटी को एनएच-2 पर आगरा-इटावा 6 लेन बाईपास बनाने के लिए जमीन चाहिए थी और इसके दौरान ही चर्च की जमीन को भी अपने अधिकार में ले लिया गया। याचिका दाखिल करने वालों ने प्रार्थना स्थल (विशेष प्रावधान) कानून, 1991 का हवाला दिया और कहा कि ऎसी जगहों को किसी और इस्तेमाल में लाने पर रोक है। इस दलील को नकारते हुए कोर्ट ने साफ किया कि कानून में किसी एक समुदाय विशेष के प्रार्थना स्थल को किसी और समुदाय के प्रार्थना स्थल में बदलने पर प्रतिबंध है।

[@ खत्म होगी किल्लत,500के नोट की छपाई 3गुना]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement