दो आरएएस समेत सात के खिलाफ अभियोजन को सरकार की स्वीकृति
khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 10:39 AM (IST)
जयपुर। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ लम्बित मामलों में दो आरएएस अधिकारी और एक आरपीएस अधिकारी समेत सात कार्मिकों को खिलाफ अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी है। इधर, सूत्रों ने बताया कि आईएएस अधिकारी गिरिराज सिंह के खिलाफ लम्बित अभियोजन स्वीकृति पर भी मुख्यमंत्री स्तर से अनुमोदन कर दिया गया है। हालांकि आईएएस अधिकारी के प्रकरण में यह मामला केन्द्र सरकार तक जाएगा और अंतिम तौर पर वहीं स्वीकृति जारी करने या नहीं करने का फैसला होगा। क ार्मिक विभाग ने राज्य सेवा के जिन अधिकारियों के खिलाफ स्वीकृति जारी की है, उनमें अधिकतर ट्रेप के मामले थे। इनमें आरएएस अधिकारी भारतभूषण गोयल, के.के. गोयल, आरपीएस अधिकारी जगदीश विश्नोई, अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद हुमड, आबकारी अधिकारी मोती सिंह चौहान, आईटीआई, झालावाड के तत्कालीन प्रिंसिपल कैलाश चंद और छबड़ा के तत्कालीन मंडी सचिव बलवीर सिंह मीणा शामिल हैं। आईएएस सिंह के खिलाफ एसीबी ने वर्ष 2006 में पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया था। उस वक्त वह सिरोही कलक्टर थे। एसीबी ने वर्ष 2007 में अभियेाजन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले