goods train derailed in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-टूंडला ट्रैक घंटों तक बाधित रहा

khaskhabar.com: बुधवार, 09 मई 2018 08:09 AM (IST)
मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-टूंडला ट्रैक घंटों तक बाधित रहा
आगरा। कोटा से मुगलसराय जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे मंगलवार सुबह पटरी से उतरने के बाद पलट गए। इससे रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। इस हादसे से आगरा-टूंडला ट्रैक घंटों तक बाधित रहा। आगरा में कोटा से मुगलसराय जा रही खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे यमुना ब्रिज स्टेशन के पास प्रकाश नगर में पलट गए। 55 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी में बीच के 25 और 26 नंबर का डिब्बे पहले ट्रेक से उतरे, फिर पलट गए। इस कारण ट्रैक उधड़ा और कई सीमेंट के स्लीपर टूट गए। यमुना ब्रिज के कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों ने एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन मौके के लिए तत्काल रवाना कर दी। डिरेल मालगाड़ी को ठीक कराने पहुंचे एडीआरएम डी.के. सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि दो डिब्बे पलटे हैं। साथ ही घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही हैं। वहीं पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि किसी कारणवश मालगाड़ी का डिरेलमेंट हुआ था। राहत कार्य के लिए टीम जुटी हुई है। अभी दुर्घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement