good work, solid result exhibition launched by Higher Education Minister kiran Maheshwari Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री माहेश्वरी ने किया ‘अच्छा काम, ठोस परिणाम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 8:49 PM (IST)
मंत्री माहेश्वरी ने किया ‘अच्छा काम, ठोस परिणाम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रदर्शनी एवं मेले के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य का निशुल्क वितरण किया गया। सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों एवं प्रदेश के विकास की झलक साहित्य में उपलब्ध है। प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए विशेष कला जत्था एवं प्रचार रथ को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रतिदिन दो चयनित ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ 21 दिसंबर को राजसमंद पंचायत समिति के बामन टुकड़ा एवं पड़ासली, 22 को खटामला व तासोल, 23 को सांगठकला व आत्मा, 24 को पीपरड़ा व बडारड़ा, 25 को फरारा व बोरज, 26 को सुंदरचा व साकरोदा, 27 को पीपलांत्री व मुंडोल, 28 को एमडी व भाटोली, 29 को राज्यावास व मोही तथा 30 दिसंबर को पीपली आचार्यान एवं भावा ग्राम पंचायत पहुंचकर अटल सेवा केन्द्र में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

ये रहे मौजूद

समारोह में मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष हरिसिंह रावत, सांसद हरिओम सिंह राठौड़, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी, विधायक कुम्भलगढ़ सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, नगरपरिषद सभापति सुरेश पालीवाल, नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष लालजी मीणा, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, भंवरलाल शर्मा, उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, पंचायत समितियों के प्रधानगण, कार्यवाहक जिला कलेक्टर सीआर मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विष्णुकांत, उच्च शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी गोविंद सिंह राणावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

[@ क्या ये ड्यूटी भी बन सकती है मौत का कारण, जानकार हैरान रह गए सभी]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement