good work, solid result exhibition launched by Higher Education Minister kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री माहेश्वरी ने किया ‘अच्छा काम, ठोस परिणाम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 8:49 PM (IST)
मंत्री माहेश्वरी ने किया ‘अच्छा काम, ठोस परिणाम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ
जयपुर/राजसमंद। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजसमंद जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘अच्छा काम, ठोस परिणाम’ प्रदर्शनी का मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में सम्मिलित किए गत तीन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों, फ्लैगशिप योजनाओं, उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह के छायाचित्रों की सराहना की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस बहुआयामी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं में मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्रों, बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा कार्यक्रमों को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में वन विभाग, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, किसान सोलर वाटर पंपिग सिस्टम, मोलेला कला, वित्तीय साक्षरता एवं साख परामर्श केन्द्र, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, कृषि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, चिकित्सा विभाग, आयुर्वेद विभाग द्वारा आरोग्य मेला आदि विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। कार्यवाहक जिला कलेक्टर सीआर मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी आगामी 7 दिन तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ जिले में हुए विभिन्न नवाचारों को इस पुस्तिका में सम्मिलित किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने पुस्तिका का विमोचन कर लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय राजसमंद द्वारा प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका आम लोगों के लिए लाभकारी होगी।

निशुल्क प्रचार साहित्य का वितरण

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement