Good governance started in india in atal era says jain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में सुशासन की शुरूआत अटल शासन में हुई थी- जैन

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 11:24 AM (IST)
भारत में सुशासन की शुरूआत अटल शासन में हुई थी- जैन
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का छह वर्ष का शासन भारत में सुशासन की शुरूआत था। देश को नई दिशा देते हुए नया हिंदुस्तान बनाने का जो सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा, उसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा में राष्ट्र निर्माण का संकल्प था, ताकि देश वैश्विक मंच पर मजबूत हो सके। रविवार को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा सेक्टर 15 में गेटवे स्कूल के पास राहगिरी कार्यक्रम का पुन: आगाज करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की दशा बदलते हुए ऐसी दिशा देने का मार्ग प्रशस्त किया था, जिससे नए हिंदुस्तान का निर्माण किया जा सके।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement