Advertisement
पंजाब में गोल्डी बरार का सहयोगी बलजिंदर सिंह गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

पुलिस ने मलोट के सदर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(7)(8) के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
बता दें कि गोल्डी बरार, जो कनाडा में रहकर कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है, पंजाब में कई हत्याओं और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं, अब इस कार्रवाई को पंजाब में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


