Golden Jubilee Section upgradation scheme in Haryana for backward areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिछड़े क्षेत्रों के लिए स्वर्ण जयंती खण्ड उत्थान योजना

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जुलाई 2017 11:58 AM (IST)
पिछड़े क्षेत्रों के लिए स्वर्ण जयंती खण्ड उत्थान योजना
भिवानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘स्वर्ण जयंती खण्ड उत्थान योजना’ शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत राज्य के जो खण्ड विकास की दृष्टि से पिछड़े हैं, उनके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया किया जाएगा। प्रथम चरण में ऐसे 20 खण्डों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह खुलासा एक होटल में राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने के पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में रखी गई पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान किया। इस मौके पर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी उपस्थित थे। प्रथम चरण में यहां किया जाएगा पिछड़ापन दूर
प्रथम चरण में शामिल किए गये खण्डों में भिवानी जिला जिला के लौहारू, बेहल, सिवानी और खैरू, जिला चरखी-दादरी का बाढड़ा, जिला कैथल के गुहला, जिला नूंह के नूंह पुन्हाना, ताबडू, नगीना, फिरोजपुर झिरका, जिला पलवल के हथीन, जिला पंचकूला के मोरनी, पिंजौर, रायपुर रानी और बरवाला, जिला रेवाड़ी का रेवाड़ी और बावल, यमुनानगर के सढौरा और छछरौली शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी नीरज दफतुआर, हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक टी एल सत्याप्रकाश व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement