Going court two witnesses attack in dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोर्ट में गवाही देने जा रहे दो लोगों पर हमला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 5:52 PM (IST)
कोर्ट में गवाही देने जा रहे दो लोगों पर हमला
धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के अब्दुलपुर गांव में हत्या के मामले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे लोगों पर दर्जन भर लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने गांव में पथराव कर दिया। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धौलपुर के डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहां घायल कल्ला की हालत गंभीर है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस जाब्ता लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर 2014 को गांव में हुई फायरिंग में बबलू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और मामला धौलपुर न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में शुक्रवार को कल्ला और बंटू धौलपुर न्यायालय में गवाही देने जा रहे थे कि जपावली गांव के पास बोलेरो से आए दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement