God did miracles, six hundred year old well top filled -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्लाह की दर पर हुआ चमत्कार, छह सौ वर्ष पुराना कुआं हुआ लबालब

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 2:43 PM (IST)
अल्लाह की दर पर हुआ चमत्कार, छह सौ वर्ष पुराना कुआं हुआ लबालब
कानपुर। करीब साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व सीरिया के सूफी ने जिस कुआं को खुद फावड़ा चलाकर खोदा था वहां पर अचानक चमत्कार हो गया। जुमे की नमाज के बाद देरशाम कुअें में एकाएक लबालब पानी देख क्षेत्रीय लोग इसे अल्लाह ईश्वर का वरदान मान रहें है। कानपुर शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर बिल्हौर तहसील के मकनपुर गांव में साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व कुअें में शुक्रवार की देर शाम एकाएक भर गया। जो करीब सौ वर्षों से सूखा पड़ा था। जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा लगा गया और यह चमत्कार आग की तरह फैल गया। शनिवार को सुबह से ही दूर-दराज के लोग इसे अल्लाह ईश्वर का वरदान मान दरगाह पर पंहुचने लगे। बताते चलें कि सीरिया के सूफी सैय्यद बद्दउदीन शाह मदार कानपुर महानगर आए थे। यहां के मकनपुर गांव को अपना केन्द्र बनाकर हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए काम करने लगे और अपनी अन्तिम सांस भी इसी जगह ली। क्षेत्रीय लोगों की प्यास बुझाने के लिए शाह ने खुद फावड़ा चलाकर कुअें को खोदा था। जिसे बाद में लोग इसी कुअें के पानी को पीकर अपने तमाम प्रकार को रोगों को दूर करने का विश्वास करने लगे। लेकिन बीते करीब सौ वर्ष से यह कुआं सूख गया था। जिससे लोगों में निराशा बनी हुई थी अचानक पानी भरने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement