लोगों का कहना गांव के महमूद का मानना है कि शाह अल्लाह और ईश्वर दोनों का रूप
है। खुश होकर उन्होंने सूखे कुअें को पानी से भर दिया है। इसी तरह बिल्हौर के रहने
वाले बुजुर्ग संतराम का कहना है कि वह ईश्वर के अवतार थे और कुअें में पानी भरकर
अपना आर्शीवाद लोगों को दिया है। कई देशों से आते हैं लोग देश के इतिहास में मकनपुर का शिजरा करीब 650 वर्ष पुराना हैं।
सीरिया से आए मदार साहब ने मकनपुर में रहकर बिना किसी भेदभाव के लोगों की भलाई के
वह सभी काम किए जो अल्लाह ईश्वर करते हैं। यहीं कारण है कि मदार साहब के मुरीद
भारत सहित पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईराक, ईरान समेत कई मुस्लिम मुल्कों में रहते हुए भी समय-समय पर
हाजिरी देने मकनपुर आते रहते हैं।