Go Green with the painting competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गो ग्रीन को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 8:01 PM (IST)
गो ग्रीन को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
करनाल। 94.5 माई एफएम की ओर से गो ग्रीन और सेव अर्थ को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के 11 स्कूलों के 3 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से देश में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और शहर को हरा भरा बनाने का संदेश दिया। पेंटिग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की ओर से 12 पेंटिंग्स का चयन किया गया। इन 12 पेंटिंग्स को बनाने वाले विजताओं को नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 94.5 माई एफएम की ओर से इन विजेता छात्र-छात्राओं की पेंटिंग को अपने वार्षिक कैलेंडर में स्थान देने का वादा भी किया। अपने संबोधन में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने अपनी सकारात्मक सोच को पेंटिंग के माध्यम से कागज पर उकेरकर हमें प्रकृति को बचाए रखने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है। प्रकृति ही हमारी सभी जरूरतों को पूरा करती है। इसलिए हमें प्रकृति को सहेजकर रखने की जरूरत है। उन्होंने सभी से जीवन में कम से एक पौधा अवश्य लगाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर 94.5 माई एफएम के निशान चैहान, आरजे विक्की, आरजे इन्दू, प्रोग्रामिंग हैड जतिन कुमार और विभिन्न विद्यालयों का स्टाफ भी मौजूद रहा।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement