लड़कियों में कर्मजीत व लड़कों में जसकरणप्रीत सिंह बेस्ट एथलीट
khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 9:36 PM (IST)

बठिंडा। स्थानीय राजिन्द्रा कालेज में करवाये दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह में आज दूसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि राहुल चाबा(पीसीएस) अतिरिक्त जिलाधीश बठिंडा ने कहाकि शिक्षा के साथ खेलें छात्रों में प्रतिभा व सफुर्ति जगाती हैं।
इससे शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहाकि राजिन्द्र कालेज के छात्र-छात्रायों ने खेलों में कालेज का नाम विश्व में रौशन किया है। विशेष अतिथि सेवानिवृत प्रिंसीपल बी डी शर्मा (नेशनल अवार्डी) ने कहाकि कालेज के छात्र गुरभिंदर सिंह ने टोकियो(जापान) में हुई जूनियर एशियन चैंपीयनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुय स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रस्सकसी में खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण व 1 चांदी का पदक प्राप्त किया। उन्होंने कहाकि इसका सेहरा खिलाडिय़ों व उनके कोचों के सिर है वहीं कालेज का सहयोग भी सराहनीय है।
प्रो. जगजीवन कौर ने बताया कि राजिन्द्रा कालेज द्वारा पंजाबी युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विभिन्न खेलों में युनिवर्सिटी तथा आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में प्राप्तियां करने पर कालेज को पांच लाख चालीस हजार रूपये पुरस्कार के तौर पर प्राप्त किये। इसमें मालवा शारीरिक शिक्षा कालेज बठिंडा के प्रिसंीपल दर्शन सिंह व उनकी बैंड टीम ने भी भाग लिया। दो दिवसीय खेलों मे लड़कियों मेंं कर्मजीत बैस्ट एथलीट व लड़कों में जसकरणप्रीत सिंह बैस्ट एथलीट घोषित किये गये।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ प्रेमी के कर दिए 16 टुकड़े, काटे और एेसे छिपाया...]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]