Girl friendly school awareness program organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालिका अनुकूल विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 मार्च 2024 10:13 PM (IST)
बालिका अनुकूल विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। महिला अधिकारिता विभाग, जोधपुर द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत गर्ल फ्रेंडली विद्यालय बनाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक महिला अधिकारिता जोधपुर फरसाराम विश्नोई ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित जोधपुर शहर के 10 विद्यालयों को बालिका अनुकूल विद्यालय बनाने के लिये प्रत्येक विद्यालय में विभाग एवं विद्यालय के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। संरक्षण अधिकारी सुनिता ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्याम सदन सरदारपुरा में प्रधानाचार्या शीला आसोपा के सहयोग से महिला सुरक्षा एंव सलाह केन्द्र के परामर्शदाता डॉ. किरण शर्मा, अजिंला सिह, पल्लवी यादव ने बालिकाओं को गुड टच बेड टच, पॉक्सो एक्ट, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलाई एवं गर्ल फ्रेडली विद्यालय बनाने हेतु आवश्यक संसाधनों के बारे में बताया। जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के जेंडर स्पेशलिस्ट कानाराम सारण ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल, गुलाबसागर में प्रधानाचार्या शोभा जांगिड़ के सहयोग से महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के परामर्श दाता भावना गौड़, नीलिमा गोस्वामी द्वारा बालिकाओं को गुड टच बेड टच, पॉक्सो एक्ट बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलाई गई। साथ ही विद्यालय स्टाफ के साथ चर्चा करके गर्ल फ्रेडली विद्यालय बनाने के लिये विद्यालय में बालिकाओं के लिए शिकायत पेटी, बालिका मंच, मासिक धर्म कोना, बालिका स्वास्थ्य जांच आदि सुविधाए विद्यालय में उपलब्ध करवाने के लिये चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement