Getting stuck Anbulans BJPs performance, MP gave irresponsible statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के प्रदर्शन में एंबुलैंस फंसी रही, सांसद ने दिया गैरजिम्मेदाराना बयान

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 5:14 PM (IST)
भाजपा के प्रदर्शन में एंबुलैंस फंसी रही, सांसद ने दिया गैरजिम्मेदाराना बयान
अमृतसर। बीजेपी प्रदर्शन के समय एक एंबुलेंस फंस गयी। बीजेपी के आला लीडर प्रदर्शन करते रहे लेकिन किसी ने भी एम्बुलेंस को निकालने की कोशिश नहीं की। राज्यसभा सांसद से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने गैर जिम्मेदराना जवाब दिया। उनका कहना था कि ट्रैफिक की व्यवस्था करना पुलिस का काम है उनका नहीं। अम्रृतसर में बीजेपी के पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समय एक एम्बुलेंस ट्रेफिक में फंस गयी। एम्बुलेंस में एक मरीज सीरियस था काफी दिक्कतों के बाद एम्बुलेंस को निकलने का मौका मिला ड्राइवर का कहना है की बीजेपी के प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक जाम लगा है जिस वजह से एंबुलेंस फंसी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement