Get the ERCP project declared a national project soon: Himmat Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईआरसीपी प्रोजेक्ट को जल्द राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराएंः हिम्मत सिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2023 11:51 AM (IST)
ईआरसीपी प्रोजेक्ट को जल्द राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराएंः हिम्मत सिंह
जयपुर। किसान मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ़ गोविंद डोटासरा से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना जल्द घोषित कराए जाने की मांग की है। जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के तहत आने वाले सभी 13 जिलों के किसानों ने बजट में ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान करने और अभी विधानसभा से किसान कर्ज राहत आयोग बनाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे हिम्मत सिंह जी गुर्जर ने कहा कि ईआरसीपी प्रोजेक्ट से पूर्वी राजस्थान क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई जल संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। इससे आमजन एवं किसानों का जीवन सुगम होगा। किसानों ने मुख्यमंत्री जी से ईआरसीपी को यथाशीघ्र राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाने के लिए आग्रह भी किया।
भीलवाड़ा प्रकरण के दोषियों को एक माह में मिले सजाः
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि भीलवाड़ा में बालिका से दुष्कर्म कर शव को कोयले की भट्टी में जलाने के मामले पर संज्ञान लेकर दोषियों को एक माह में सजा दिलाई जाए।
इस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने आश्वस्त किया कि इस केस में दरिंदों को फाँसी के तख़्ते तक ले जाने तक सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। केस ऑफ़िसर स्कीम के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस को निर्देशित किया है एक माह में सजा दिलवाने की जो भी कार्यवाही हो वो अमल में लाई जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement