General Observer inspected various election related cells-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अप्रैल 2024 4:29 PM (IST)
सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण
झालावाड़। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लोकसभा क्षेत्र झालावाड़-बारां के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस आंचल गोयल द्वारा गुरूवार को मिनी सचिवालय में निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकोष्ठों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सामान्य प्रेक्षक द्वारा समेकित कन्ट्रोल रूम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नियंत्रण रखने के लिए संचालित सी-विजिल सेल, आमजन द्वारा शिकायत करने हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 तथा पेड न्यूज एवं फेक न्यूज पर निगरानी रखने के लिए संचालित सोशल मीडिया सेल एवं एमसीएमसी सेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उक्त सभी सेल में कार्यरत कार्मिकों से अब तक प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों की स्थिति एवं निस्तारण की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात् सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव स्टोर, कोष कार्यालय एवं निर्वाचन लेखा व्यय प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने चुनाव संबंधी सामग्री की उपलब्धता, मतपत्रों के मुद्रण सहित उम्मीदवारों के लिए संधारित छाया रजिस्टर के बारे में संबंधित कार्मिकों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी शम्भू दयाल मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement