General Knowledge Competition was organized in Jaya Kids Public School, Dabadwas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जया किड्स पब्लिक स्कूल डाबड़वास में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 1:46 PM (IST)
जया किड्स पब्लिक स्कूल डाबड़वास में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नीमराना। जया किड्स पब्लिक स्कूल डाबड़वास में सामान्य ज्ञान टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से कक्षा 8 तक के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। सामान्य ज्ञात प्रतियोगिता में दिव्यान्यु, प्रिया, हर्षिता, तनूज शुभम,नूपुर , यूग, जया, शिया आदि बच्चे टॉपर रहे जिन्हें मुख्य अतिथि एवं संस्था प्रधान द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाबड़वास सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट अशोक पनवाल रहे उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी शिक्षा पूरी होने के बाद किसी भी नौकरी के लिए या किसी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रतियोगिता को पास करना जरूरी है उस को पास किए बगैर आप न तो नौकरी लग सकते हो और न ही किसी भी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हो इसलिए जरूरी है किआप पढ़ाई के साथ साथ कंपीटिशन की भी तैयारी अभी से करे जिससे आगे चल कर कोई परेशानी न आए । कार्यक्रम में सुभाष पंच ,स्कूल संचालक सोमदत्त शर्मा,प्रियंका शर्मा,काजल वर्मा सहित स्कूल स्टाफ एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement