Gehlot-Pilot issue in Rajasthan assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत-पायलट की कलह का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में उठा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 6:23 PM (IST)
गहलोत-पायलट की कलह का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में उठा
जयपुर । राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को भाजपा के विधायकों ने कहा है कि कर्नाटक और गोवा की राजनीति का असर राजस्थान पर भी पड़ेगा। वहीं बसपा विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान का सीएम तो राजस्थान की मिट्टी का ही होना चाहिए, वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है ।उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर हिस्से से हर समाज की यह आवाज थी की गहलोत सीएम बनें,अशोक गहलोत जनता के दिल की आवाज थी, हम बसपा के सभी 6 विधायक अशोक गहलोत के साथ हैं और पूरे 5 साल गहलोत के साथ रहेंगे । वहीं भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने बयान दिया कि गहलोत और पायलट के बीच कलह के चलते राजस्थान में मध्यावधि चुनाव होंगे और यह कांग्रेस सरकार इस अंतर्कलह के चलते कभी भी गिर सकती है । वहीं भाजपा विधायकों के बयानों पर कांग्रेस के मंत्रियों ने पलटवार किया।
ऊर्जा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने कहा,राजस्थान में कांगेस सरकार को कोई खतरा नहीं, भाजपा नैतिकता की बातें करती है और दूसरी तरफ चुनी हुई सरकारों को गिराने की बात करती है, भाजपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement