Advertisement
राजस्थान में जाने वाली है गहलोत सरकार, प्रलोभन से नहीं चलेगा काम -भाजपा सांसद मनोज तिवारी

राजस्थान को देश का सबसे बड़ा कर्जदार वाला राज्य बनाया
सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को देश का सबसे बड़ा कर्जदार वाला राज्य बना दिया। राजस्थान का बजट 3 लाख करोड़ का है, जबकि कर्ज 6 लाख करोड़ हो गया है। यह बजट का भी दोगुना है।
उन्होंने कहा कि आज भी राजस्थान का किसान कर्ज माफी के आस में हैं। कितनों की जमीन नीलाम हो गई। बहन—बेटियां इस राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म और दरिंदगी की ऐसी घटनाएं हर रोज सामने आ रही है, जिनके बारे में सुनकर ही कलेजा फटने लगता है।
अपराधियों की मदद कर रही गहलोत सरकार
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गहलोत सरकार ईमानदारों की नहीं, बल्कि अपराधियों की मदद कर रही है। उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारे को जमानत मिल गई। जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपी भी बरी हो गए। यह सब अपराधियों की मदद नहीं तो और क्या है? आज आलम यह है कि राज्य के बाशिंदे खौफजदा हैं उन्हें भी पता है कि भय मुक्त शासन केवल व केवल भाजपा ही दे सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


