Gave information about C-Vigil app to students in Shri Ramkaran Joshi Vidyalaya, also administered oath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री रामकरण जोशी विद्यालय में छात्रों को दी सी-विजिल एप की जानकारी, शपथ भी दिलाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 1:35 PM (IST)
श्री रामकरण जोशी विद्यालय में छात्रों को दी सी-विजिल एप की जानकारी, शपथ भी दिलाई
दौसा (ब्यूरो)। विधानसभा चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़े। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दौसा जिला स्वीप प्रभारी महेश आचार्य ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को श्री रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय दौसा में छात्र-छात्राओं को सी-विजिल एप की जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य वेदव्यास मीणा द्वारा सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दौसा स्वीप प्रभारी अभय सक्सैना ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है, सभी छात्र-छात्राएं 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने परिवार, रिश्तेदार व परिक्षेत्र के अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए मतदान हेतु प्रेरित करें। ताकि लोग मतदान का महत्व समझ पाए और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
सभी सी-विजिल एप डाउनलोड करें जो कि नागरिक सतर्कता से जुड़ा हुआ है, आप को कहीं भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन दिखे तुरंत शिकायत करें ताकि निष्पक्ष और निर्भय पूर्ण मतदान हो सके। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें अपन संस्था के मुखिया मधुसूदन शर्मा ओमप्रकाश मिमिक्री महेश अवस्थी प्रेम प्रकाश तिवारी, महेश बना पुरिया आदि कलाकार मौजूद थे।
बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने बाएं हाथ की उंगली से वोटिंग सिंबल बनाकर मतदान के प्रति उत्साह दर्शाया। कार्यक्रम में हरलाल बैरवा, हरिकेश मीणा, दीपक कालरवाल, गोपाल मीणा, महेश मीणा, नरेश सैन, मनीषा सोगण, आशा राजपूत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement