Gau Sewa is the biggest virtue, donate fodder said Ravinder Malik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गो सेवा सबसे बड़ा पुण्य, जमींदार बढ़चढ़ दान करें सूखा चारा: मलिक

khaskhabar.com: शनिवार, 12 मई 2018 4:44 PM (IST)
गो सेवा सबसे बड़ा पुण्य, जमींदार बढ़चढ़ दान करें सूखा चारा: मलिक
कैथल। जिला की भैणी माजरा गांव की नंदी गोशाला का तहसीलदार रविंद्र मलिक ने दौरा किया और गायों के चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। राजस्व विभाग तहसील कार्यालय कैथल की ओर से नंदी गोशाला में 21 ट्रालियां तूड़ी दान की गई। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद कैथल के ईओ भी मौजूद थे। तहसीलदार ने राजस्व विभाग की ओर से गोशाला में सूखे चारे के लिए गोशाला प्रधान को 45 हजार की राशि नकद दान दी। तहसीलदार रविंद्र मलिक ने कहा कि गो सेवा सबसे बड़ा पुण्य हैं। नंदी गोशाला नई शुरू होने के कारण चारे की दिक्कत रहती है। इसलिए राजस्व विभाग के पटवारियों व समस्त स्टाफ के सहयोग से 21 तूड़ी दान दी गई हैं। बाकायदा पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव में जमींदारों के सहयोग से गोशाला में सूखा चारा पहुंचाएं। वे भविष्य में भी गोशाला में चारा पूरा करने में सहयोग करेंगे। नगर परिषद सचिव विक्रमसिंह ने कहा कि वे गोशाला में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर पटवार व कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान हेमंत शर्मा, आफिस कानूनगो सुरेश तंवर, बलवंतसिंह पटवारी, भूप सिंह, सुखविंद्रसिंह, राजेश, मनोज कुमार व महेंद्र सिंह पटवारी भी मौजूद रहे। रोजाना 50 क्विंटल चारे की खपतनंदी गोशाला के प्रधान सुरेश किछानिया ने तहसीलदार को समस्याओं से अवगत कराया।
तहसीलदार ने घायल गायों का ईलाज सही तरीके से करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि गोशाला में एक हजार गाय हैं। रोजाना करीब 50 क्विंटल चारे की खपत है। फिलहाल गोशाला के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है इसलिए जन सहयोग जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement