हुआ यह कि शाम के समय निशा भोजन पका रही थी। इस दौरान सिलेण्डर से गैस अचानक रिसने लगा। जिसकी वजह से आग लग गयी। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के सदस्यों को कुछ भी समझ में नहीं आया। जान बचाने के लिए परिवार के सभी सदस्य भाग कर बाहर निकल गये।
इसी बीच सिलेण्डर तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेण्डर फटने की वजह से आग और विकराल रूप ले ली। देखते ही देखते पूरा मकान धूं-धूं करके जलने लगा। आग की लपटें देखकर गांव के तमाम लोग वहां जुट गये।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान