Advertisement
गैंगस्टर विक्रम बराड़ को जेएलएन अस्पताल लाया गया, परिसर छावनी में तब्दील

बराड़ के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, भारत में हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते राजस्थान सहित कई राज्यों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। विक्रम बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।
आपको बताते चलें, विक्रम बराड़ ने ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जुलाई में आतंकवादी-गैंगस्टर-तस्कर गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत निर्वासन के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। एनआईए की एक टीम उसके निर्वासन की सुविधा के लिए और उसे भारत वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गई थी।
बराड़ निर्दोष व्यापारियों की लक्षित हत्याओं के अलावा, वह खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


