Gangs behind the crime of children can not be denied - Bhandari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों के अपराध के पीछे गैंग के होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता-भंडारी

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 3:54 PM (IST)
बच्चों के अपराध के पीछे गैंग के होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता-भंडारी
कोटा। राजस्थान राज्य ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोर न्याय अधिनियम पर संभागीय स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला श्रीनाथपुरम में बने यूआईटी ऑडिटोरियम में हुई। इस दौरान कार्यशाला में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश एमएन भंडारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं कोटा, बंूदी, बांरा, झालावाड़ के जिला न्यायधीश सहित संभागीय स्तर के जज ओर सीडब्ल्यूसी से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश भंडारी ने कहा कि जिस तरह से बच्चों ने अपराध की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं, ऐसे में इन सबके पीछे किसी गैंग के होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं इन सबको रोकने के साथ बच्चों के लिए न्याय कानून को किस तरह से लागू किया जाए इस पर भी कार्यशाला में चर्चा की गई। साथ ही जघन्य अपराधो में अगर कोई 16 साल का बच्चा दोषी है तो उसमें भी देखा जाता है कि अपराध करने के पीछे उसकी मंशा क्या थी। इसके लिए चिल्ड्रन कोर्ट में इसकी ट्रायल चलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement