नूंह । जिले के ढाढोली कलां गांव की दलित नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लग रहा है। नगीना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का मेडिकल कराने के साथ - साथ कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। इलाके के लोग इस मामले को लव जेहाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाढोली कलां गांव की नाबालिग दलित लड़की अपनी मां के साथ गत 10 अप्रैल को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में गई थी और लड़की मां के साथ से गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत की , पुलिस ने गुम होने का मामला दर्ज कर लिया। गत 20 अप्रैल को लड़की अपने घर ढाढोली कलां पहुंच गई। घरवालों ने लड़की से बात की तो उसने सारा माजरा बताते हुए कहा कि उसे पिनगवां कस्बे में तीन लड़के छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसे गौवर्धन यूपी इलाके में कई दिन तक रखा और उसके साथ बलात्कार किया गया। बलात्कार का आरोप तीनों लड़कों पर लग रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की ने कहा कि पडोसी गांव खानपुर घाटी का अरमान उर्फ़ शफीक पुत्र कमाल और दो अन्य उसे लेकर गए थे। आरोप है कि बलात्कार के दौरान लड़की से जातिसूचक शब्द इस्तेमाल ही नहीं किये बल्कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लड़की और आरोपी अलग -अलग समुदाय से हैं। जिसके चलते चर्चाओं में इसे लव जेहाद से जोड़ने की बात हो रही है। रेप पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमे में अपहरण , गैंगरेप , जातिसूचक शब्द , जान से मारने की धमकी इत्यादि धाराएं और ईजाद कर दी हैं। महिला पुलिस अधिकारी राजबाला ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।मेडिकल करा लिया गया है , नई धाराएं जोड़ दी गई है। पुलिस के अधिकारी मामले कन्नी काटते दिखाई दे रहे हैं। कई दिन बीत जाने के बाद भी बड़े अधिकारी कैमरे के सामने आने से कतरा रहे हैं। लड़की के परिजन भी मीडिया के सामने आने से कतरा रहे हैं।