गोरखपुर- तिवारीपुर थाना इलाके के इलाहीबाग में गणेश
प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने शहर
के माहौल को बीगाड़ने की कोशिश की और शांतिभंग का प्रयास भी किया। इन शरारती
तत्वों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर भी चलाई। पुलिस ने पत्थरबाज़ी के बाद एक्शन लेते हुए
बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स के साथ पीएसी और कई थानों की फ़ोर्स को घटना स्थल पर
बुला लिया। आनन-फानन में डीएम और एसएसपी भी मौक़े पर पहुंच गए।