Advertisement
आने वाली पीढ़ियों को मिले एक बेहतर धरती, बेहतर दुनिया ः सिंघवी

जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने जिले में चल रही पौधरोपण गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पौधरोपण अभियान में सभी विभागों एवं अधिकारियों के साथ-साथ अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से कहा कि लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करें ताकि इनका सर्वाइवल रेट बेहतर हो। उन्होंने कहा कि देखरेख के अभाव में यदि पेड़ जल जाते हैं तो हमारे पौधे लगाने के समय का उत्साह व्यर्थ साबित हो जाता है।
डीएफओ भवानी सिंह ने जिले में वन विभाग की नर्सरियों तथा उनमें अब तक वितरित हो चुके पौधों के बारे में जानकारी दी और आश्वस्त किया कि चूरू जिला अपेक्षाओं से बेहतर पौधरोपण करेगा और इन पौधों की देखभाल के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं सबके सहयोग से की जाएंगी। उन्होंने पौधे भेंट कर संभागीय आयुक्त सिंघवी, जिला कलक्टर सत्यानी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त शर्मा का अभिनंदन किया।
इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, एडीपीआर कुमार अजय, आरएफएस सौरभ श्योराण, एपीआरओ मनीष कुमार, वन विभाग के वनरक्षक गजेंद्र सिंह, रेंजर दीपचंद यादव, फोरेस्टर समुद्र सिंह, अरूण, संजू चौधरी, पूनम सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने पौधे लगाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


