संजय गोविन्दा ने चुरा ना मेरा जिया गौरिया.., सरकाई ल्यो खटिया.., मुझको
हाई फाई एक लुगाई.., छोरी जेल करावेगी.., सैंया रे सैंया.. चलो इश्क
लड़ाएं.., जैसे मस्ती भरे गीतों पर डांस प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल
जीत लिया। ग्रुप की कलाकार सुनीता ने धीरे धीरे’, ’केसर बन जाऊंगी’, दिव्या
ने प्रेम रतन धन पायो’, माही ने ’तेरे लखन ने’, ’काला चषमा जंच दा है’,
प्रीति ने ’मेरे फोटो को सीने से यार’ और खुषबू ने ’सात समन्दर पार में
तेरे पीछे पीछे’ गीत पर शानदार प्रस्तुतियां देते हुए दर्शकों के दिल धडक़ा
दिए। सिंगर बॉबी सिंह ने ’चिंता ता चिंता’ तथा सिंगर योगेश ने ये माना
मेरी जां लोकप्रिय गीतों की सरगम छेड़ी। सूरज एण्ड ग्रुप ने ’गौरी नाचे रे
नागौरी’ गीत पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुतियां दी। डांस ग्रुप ने मां तुझे
सलाम’, सहित अनेक गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरूआत
’देवा ओ देवा’ गीत पर कोरियोग्राफी डांस से की गई।