Front opened against BJP MLA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 4:48 PM (IST)
भाजपा ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा
बिलासपुर। सदर भाजपा बिलासपुर ने डीएफओ मारपीट प्रकरण व भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। सदर भाजपा ने इन मुददों पर पूर्व सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल के नेतृत्व में विरोध रैली व धरना प्रदर्शन किया। सदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर चंपा पार्क, गुरूद्धारा चौक, कालेज चौक व चेतना चौक से गुजरते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर तक नारेबाजी करते हुए विरोध रैली निकाली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल ने कहा कि सदर विस क्षेत्र में भ्रष्टाचार व गुंडाराज का बोलबाला है। जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों व अधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने डीएफओ प्रकरण की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सदर विस क्षेत्र में गुंडागर्दी व आंतक का माहौल है तथा लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव क्षेत्र में सारे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। वहीं लोगों को झूठे दिलासे देकर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर चुनाव क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक द्धारा चहेतों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में आम लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की है। उन्होंने केंद्र के नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया।
इस विरोध रैली को सदर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, प्यारे लाल चौधरी, शशि शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री भीम सिंह चंदेल, रूप लाल ठाकुर, डा. अश्विनी डोगरा, शिव पाल मंहस, कैप्टन राम लाल, पवन ठाकुर, रजनी शर्मा व मंजीत कौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, सदा राम ठाकुर, हंस राज शर्मा, पुरूषोत्तम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी सख्या में मौजूद रहे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement