free public court camp was organized -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निशुल्क लोक अदालत शिविर का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 10:33 PM (IST)
निशुल्क लोक अदालत शिविर का हुआ आयोजन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर ओएसडीएवी के विद्यार्थियों को अदालत परिसर में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार दीवान ने कहा कि ये प्राधिकरण समाज के कमजोर और गरीब लोगों की सहायतार्थ कार्य करता है। लोक अदालत का भी आयोजन समय-समय पर प्राधिकरण की ओर से करवाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। प्राधिकरण की ओर से सैन विद्या मंदिर, झुग्गी बस्ती, क्योडक पंचायत भवन, प्यौदा और तितरम गांवों में भी शिविरों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़े :आय से अधिकCASH तो टैक्स, 200%जुर्माना,बैंक12-13को भी खुलेंगे यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement