Advertisement
कायसा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 130 लोगों ने कराया चेकअप

सतीश हॉस्पिटल से प्रदीप यादव ने कहा कि समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा सबसे बड़ा धर्म है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे इन शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी तथा अपने परिवार की जांच अवश्य करवाएं।
शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी समेत कई जांचें की गईं। साथ ही डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए परामर्श भी दिया।
इस मौके पर शशि यादव, मनोज शर्मा, अशोक यादव, सुभाष शर्मा, अभिमन्यु यादव व डॉ मनोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में सतीश अस्पताल की पूरी टीम का योगदान रहा। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


