नूहं। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा बुधवार को मेवात मॉडल स्कूल नूंह में पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चों के लिए दंत सुरक्षा शिविर लगाया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों में फैल रहे दंत रोगों की जांच व नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। मेवात मॉडल स्कूल नूंह में आयोजित डेंटल केंप में कॉलेज निदेशक डा संसार चंद ने कहा कि जिले के छोटे बच्चों में दांतों का रोग निरंतर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण छोटे बच्चों के दांत उम्र के अनुपात में पहले ही खराब हो रहे है। ग्रामीण परिवार बच्चों के दांतों की बीमारी पर खास ध्यान नहीं दे पाते है। छोटे बच्चों के दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान न देने से शहरों के मुकाबले गांवों के बच्चों में ज्यादा बीमारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की ओर से स्कूल व मदरसों में पढऩे वाले बच्चों के दांतों की बीमारी की रोकथाम के लिए डेंटल केंप लगा कर जांच व दवा नि:शुल्क दी जाएगी।
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकतयह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार