फाजिल्का। पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में शुरू निशुल्क जांच शिविर के तहत सीएचसी में शिविर लगाया गया। जहां तीस साल से अधिक आयु के लोगों की निशुल्क जांच की गई। इस मौके डाॅ कंवरजीत सिंह धालीवाल, डाॅ केवल, डाॅ मिनाक्षी, डाॅ आमना कंबोज, डाॅ निशांत मुंजाल, डाॅ रजत्त उप्पल, ब्लाॅक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार बेगांवाली, चीफ फार्मासिस्ट कश्मीरी लाल, फार्मासिस्ट दिलीप कुमार और सत्यनारायण सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर एसएमओ डाॅ मलेठिया ने बताया कि प्रदेश सरकार और विभाग की ओर से शुरू कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से ध्यान नहीं रख रहे हैं। जिस कारण उनको छोटी उम्र में ही विभिन्न बीमारियां घेर लेती है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे