fourti two year old tobacco addiction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

42 साल पुरानी तंबाकू की लत से की तौबा

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 10:42 PM (IST)
42 साल पुरानी तंबाकू की लत से की तौबा
झुंझुनूं। तंबाकू एक ऐसी लत, जिसको लग जाए तो छूटने का नाम ही नहीं लेती। तंबाकू छोड़ने के प्रयास करने वालों में सफलता पांच फीसदी से भी कम के ही हाथ लग पाती हैं। चार हजार प्रकार के खतरनाक केमिकल्स का समावेश, मुंह और फेफड़ों के कैंसर का कारण और स्ट्रॉक जैसी बीमारियों की जानकारी होने के बावजूद भी लोग इसको छोड़ नहीं पाते हैं। लेकिन राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निरंतर लाई जा रही जनजागरूकता और तैयार किए जा रहे सकारात्मक वातावरण से लोग प्रभावित हो रहे हैं और सेहत के लिए खतरनाक लत छोड़ रहे हैं। देरवाला निवासी 61 वर्षीय गिरधारीलाल भी पिछले 42 साल से बीड़ी के रूप में तंबाकू की लत के आदि थे। गिरधारीलाल को पत्नी और चिकित्सकों ने अनेकों बार तंबाकू की लत छोड़ने के लिए बोला, लेकिन नाकाम ही रहे। अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू नियंत्रण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देख तंबाकू छोडने की इच्छा बलवती हुई। जिसके बाद उन्होंने साइकोलॉजिस्ट डाॅ मुकेश कुमार झाझड़िया से दवा ली और सलाह के बाद तंबाकू छोड़ने में मदद मिली।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement