Fourth Conference of collective marriages airavala the third World Renewable-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐरवाल समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया को

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 5:49 PM (IST)
ऐरवाल समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया को
बारां । ऐरवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर मनिहारा महादेव मंदिर पर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। समाज के जिलाध्यक्ष हरिराम ऐरवाल ने बताया कि समाज के युवक-युवतियों का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ऐरवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विवाह योग्य बालिग युवक-युवतियों का ही पंजीयन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 29 अप्रेल, शनिवार अक्षय तृतीया के अवसर पर ऐरवाल समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन मनिहारा तालाब के पास, बारां में किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। ऐरवाल ने बताया कि वर-वधुओं को गृहस्थ जीवन में काम आने वाले घरेलू आवश्यकता के लगभग सभी सामान समिति के माध्यम से दिए जाएंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हरिराम ऐरवाल को बनाया गया। आयोजित बैठक में रामदयाल नोनेरिया, मुकेश देलवाल, रामचरण बागोरिया, बृजमोहन धोलिया, रामरतन अध्यापक, रामस्वरूप खंडिया आदि समाजबंधु उपस्थित थे।

[@ Punjab election-सेना के अफसरान रहें ये अब कौनसा मैदान मारने की तैयारी में है...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement