Four thieves arrest, goods recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 09 जुलाई 2017 3:00 PM (IST)
चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
धौलपुर। जिले की सैपऊ थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। सैपऊ थाना थाना प्रभारी ओमेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लम्बे समय से चोरी की वारदातें हो रही थीं। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर सुक्कन पुत्र कुमरसेन निवासी कल्याणपुर, नेमीचंद पुत्र भरत सिंह कुशवाह, खेमराज पुत्र जल सिंह और शिवदत्त पुत्र विजय सिंह को थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। चोरों के कब्जे से पुलिस ने बोरिंग समर्सिबल, केबल, वायर, रस्से और चोरी में उपयोग की गई बाइक को बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement