Four-lane displaced complaints awakened administration, investigation start.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोरलेन विस्थापितों की शिकायतों पर प्रशासन जागा, जांच शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 12:12 PM (IST)
फोरलेन विस्थापितों की शिकायतों पर प्रशासन जागा, जांच शुरू
बिलासपुर(अरुण डोगरा)। किरतपुर से लेकर नेरचौक तक बन रहे फोरलेन में अधिग्रहित की गई भूमि की निशानदेही तथा अन्य औपचारिकताओं की सत्यता को जानने के लिए लंबे समय से जद्दोजहद कर रही फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के लिए यह राहत देने वाली खबर है। भूमि अधिग्रहण को लेकर विस्थापितों और प्रभावितों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर बिलासपुर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला राजस्व अधिकारी को कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। वहीं जिला राजस्व अधिकारी ने अपने कार्यालय के आदेश नंबर-39902 के माध्यम से अति आवश्यक और समयबद्ध करार देते हुए संबंधित तहसीलदारों से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र से जवाब तलब किया है कि भूमि मालिकों के नाम बताएं, जिनकी भूमि के कर्मकान विभाजित किए बिना इंतकाल दर्ज करके तस्दीक कर दिए गए हैं। वहीं फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने समस्त कार्यकारिणी की ओर से डीसी एवं डीआरओ बिलासपुर के इस निर्णय का स्वागत किया है कि लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने समिति की बात को सुना। मदन लाल शर्मा ने प्रश्न उठायाथा कि जिला बिलासपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई मुख्यालय बिलासपुर ने किन मापदंडों के तहत सडक़ बनाने के लिए लोगों से जमीनें अधिग्रहित की है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों पर संबंधित तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र की सही तरीके से जांच कर रिपोर्ट पेश करते हैं तो इससे सडक़, अधिग्रहित जमीन तथा शेष बची भूमि का सही स्थिति का पता चलेगा।
शर्मा ने जिला प्रशासन व राजस्व विभाग से आग्रह किया कि जब वे इसकी रिपोर्ट तैयार करें तो उसमें यह भी सुनिश्चित हो कि जो ततीमा बनेगा उसमें कर्मकान की मौजूदगी है या नहीं। इसमें विभाजित कर्मकान और मेंढ़े का लाल स्याही से दर्ज होना भी अनिवार्य हो। समिति ने यह भी कहा है कि इससे पूर्व प्राप्त की गई सूचनाओं में यदि किसी कार्यालय तहसीलदार द्वारा कोई गलत जानकारी दी जा चुकी है तो समिति उसे नजरअंदाज करने के लिए राजी है।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement