four juvenile done this dirty work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार नाबालिग करते थे यह गंदा काम, अब पुलिस की पकड़ में

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 08:32 AM (IST)
चार नाबालिग करते थे यह गंदा काम, अब पुलिस की पकड़ में
जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने परकोटा के विभिन्न बाजारों से बाइक चोरी करने के मामले में चार नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपित किशोरों की निशानदेही से पुलिस ने चोरी की 10 बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपितों ने मोबाइल लूट की वारदात भी कबूली है। थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि पकड़े गए दो नाबालिग नाहरगढ़ थाना अंतर्गत, एक बजाज नगर थाना अंतर्गत और एक कोतवाली थाना अंर्तगत रहने वाला है। आरोपितों ने परकोटा के विभिन्न बजारों से 10 बाइक चुराई। चोरी की बाइक से सुनसान जगह पर मिलने वाले लोगों से मोबाइल लूट ले जाते थे। चोरी की सभी बाइक गैटोर की छतरियों के पीछे कदम्ब कुंड के पास छिपाकर रख रखा था। अब चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने उनको पकड़ लिया। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement