Four injured in Accident, two in critical condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार चार घायल, दो की हालत गंभीर

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 09:11 AM (IST)
ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार चार घायल, दो की हालत गंभीर
नागौर। यहां मुंडवा रोड पर वल्लभ चौराहे व मुंडवा चौराहे के बीच सोमवार देर रात एक ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण पिकअप में चालक व आगे की सीट पर बैठे अन्य व्यक्ति फंस गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार ईनाणा निवासी महावीर, हरलाल, तथा रोटू निवासी सुंदर बिश्नोई व सुनील बिश्नोई पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। वल्लभ चौराहे व मुंडवा चौराहा के बीच सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, इस बीच किसी ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन, चालक और उसके साथ बैठा युवक पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से फंस गए। कुछ देर में पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल जेएलएन के लिए रवाना किया। जहां पर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दो जनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को साइड में करवा कर यातायात सुचारू कराया।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement