Four-day Yoga Camp started under the Chatechand Festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेटीचण्ड महोत्सव के तहत चार दिवसीय योग शिविर शुरू

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 12:38 PM (IST)
चेटीचण्ड महोत्सव के तहत चार दिवसीय योग शिविर शुरू
बूंदी। चेटीचण्ड महोत्सव-2017 के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृखंला में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। गुरुनानक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चार दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन सिंधी समाज के सतीश रामनानी, मंगुमल टेकवानी, पुरूषोतम मूलचदांनी, हरीश गुलाबवानी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा कों माल्यार्पण किया। विशिष्ठ अतिथि सतं निरंकारी मण्डल के सयोजक गुरूमुखदास चांदवानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरम्भ किया। इस शिविर में पतंजलि योग समिति के भगवान असावा ने योग के विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शरीर ईश्वर का दिया हुआ अनमोल उपहार है, इसकी देखभाल करना भी ईश्वर की भक्ति है। योग के माध्यम से हम इस शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से मन के गलत विकारों का नाश होता है। अनियमित खानपान व दिनचर्या की वजह से हम अपने शरीर को बीमारियों का घर बना लेते है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करते रहना चाहिए। पतंजलि योग समिति के अनुराग शर्मा, गौरव काला, राधेश्याम साहू ने भी योग की मुद्राओं का अभ्यास कराया। योग की जानकारी लेने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। जानकी टहल्यानी, चन्दबाला, सन्तोष गहलोत सहित अनेक महिलाएं भी इस अवसर पर मौजूद रही।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement