Advertisement
इटावा में चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, सर्दियों में स्कूलों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने अपने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान एक सदस्य बाहर निगरानी करता था, जबकि बाकी अंदर जाकर सामान चोरी करते थे। चोरी के बाद सामान को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के जरिए एक स्थान पर जमा किया जाता और बाद में बेचकर मुनाफा आपस में बांट लिया जाता था।
जांच में सामने आया कि गिरोह ने भरथना, सैफई, इकदिल, सिविल लाइन, बढ़पुरा, बिठौली और बकेवर थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। स्कूलों से इन्वर्टर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का राशन सहित अन्य सामान चोरी किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, तलवार और अवैध चाकू समेत कई हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा एलईडी टीवी, एसी, मॉनीटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरियां, टैबलेट, सीलिंग फैन, गैस सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरे और रसोई का सामान भी बरामद हुआ है। चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, एक मोटरसाइकिल और 9,500 रुपए भी जब्त किए गए हैं।
इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


