Found dead on a train track-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेल ट्रैक पर मिला मप्र के मजदूर का शव

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 10:47 PM (IST)
रेल ट्रैक पर मिला मप्र के मजदूर का शव
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में रोजगार के लिए परिवार के साथ आए मजदूर का शव मंगलवार तड़के रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के पलेरा थानांतर्गत लारवन निवासी गोविंद (28) दस दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नीमा गोपालपुर हाल्ट पर दोहरी लाइन बिछाने के काम में मजदूरी करने आया था। मंगलवार तड़के उसका शव प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसकी सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस व जीआपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बारे में आसपुर देवसरा थाना प्रभारी रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कमला व साथी मजदूरों से पूछताछ करने के बाद मध्यप्रदेश निवासी गोविंद के जीजा हरेलाल की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement