former soldier suicide case is not political issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर नहीं करें राजनीति - बराला

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 5:50 PM (IST)
पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर नहीं करें राजनीति - बराला
फतेहाबाद। शहर में रविवार को भाजपा की ओर से जिला कार्यकर्ता और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को शपथ भी दिलाई और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राज्य सरकार की योजनाओं का आम आदमी तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत में सुभाष बराला ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथ लिया और कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल की याद नहीं है। जो वो दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व सैनिक की आत्महत्या को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ऐसे मामलों में गंदी राजनीति कर रहे हैं। जो निंदनीय है। जबकि देशभर में वन रैंक वन पेंशन लागू हो चुकी है और इसकी विसंगतियों को तेजी से दूर किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी की ओर से मुख्य मार्ग पर भी कार्यक्रम का तंबू तान दिया गया। जिसे लेकर भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और फतेहाबाद को राजस्थान से जोड़ने वाली सड़क पर जाम लग गया। जाम के चलते अनाज मंडी के बाहर किसानों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement