Advertisement
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल

भाजपा का दामन थामने के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए शाह की तुलना शेर से की और कहा कि शाह ने उनसे कहा कि पंजाब ने हिंदुस्तान के लिए चार सौ हमले झेले हैं और वे पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ सकते।
बादल ने कहा कि वे पंजाब के हालात को लेकर चिंतित है और शाह की बात उनके दिल को छू गई इसलिए उन्होंने पंजाब के हित में भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार मजबूत हो रहा है। दुनिया भर में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, आज भारत विदेश से सस्ता तेल हासिल कर रहा है जिसकी वजह से देश में महंगाई अन्य देशों की तुलना में कम है।
कांग्रेस छोड़ने की वजह बताते हुए बादल ने कहा कि ऐसी पार्टी में काम कैसे किया जा सकता है जहां नेता आपस में ही लड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई पार्टी है जहां हर धड़े के नेताओं के बीच पद बांट दिया जाता है और वे आपस में लड़ते रहते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


