Advertisement
बंगाल में रामनवमी प्रतिबंधित करने वालों की जमानत जब्त कर दें : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सपा सरकार के समय यूपी में आतंकियों को स्पेशल प्रोटोकॉल मिलता था। सपा सरकार आतंकी संगठन सिमी पर मेहरबान थी। इन्होंने सिमी के सरगना को जेल से छोड़ दिया था। बाद में यूपी में कई जगह बम धमाके हुए थे। बुआ-बबुआ की राजनीति से बचकर रहने की जरूरत है। समाजवादी के शहजादे से एक सवाल करना चाहता हूं कि बंगाल की बुआ तो आपकी इतनी करीबी हैं, बंगाल से आपके पास आई हैं। कभी आपने नई बुआ को पूछा, क्यों बंगाल में यूपी-बिहार वालों को बाहरी कहती हैं। हमारा देश है, हम सभी भारतीय हैं, हम भारत माता की संतान हैं, फिर बंगाल में जाने वाले यूपी के लोगों को टीएमसी गाली क्यों देती है। गाली देने के बाद यहां यूपी में आकर वोट भी मांगती हैं। यूपी के लोगों को टीएमसी-सपा ने क्या समझ रखा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भदोही रिंग रोड का काम भी हो रहा है। मछलीशहर से बनारस तक नेशनल हाईवे का काम हो रहा है। यूपी में 17 एयरपोर्ट हैं। 3 एयरपोर्ट और बन रहे हैं। बनारस से देश-विदेश के लिए इतनी फ्लाइट उड़ने लगी है। हमारे भदोही में रेलवे लाइन अब डबल हो गई है। विकास के इन कामों का फायदा यहां के किसानों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में 'वन जिला, वन माफिया' का दौर चलता था। इन्होंने हर जिला में अलग माफिया दिया। इनका साम्राज्य हर जिले में था। इन लोगों ने एक-एक माफिया को एक जिले को ठेके पर देकर रखा था। यहां व्यापारी सुरक्षित नहीं था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। युवाओं का कोई भविष्य नहीं होता था, लेकिन, जब से योगी जी आए हैं, जनता नहीं डरती। माफिया डरते हैं। कांग्रेस जात-पात के नाम पर गांव के गरीब मजदूर किसान का वोट लूट लेती थी। गरीब का बेटा जब प्रधान सेवक बना तो सभी के लिए योजना चलाई। मैंने अपना घर तो नहीं बनाया, लेकिन, गरीब मां का बेटा हूं, मैंने चार करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


