foreign tourists visit the pottery village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदेशी सैलानियों ने किया पोटरी विलेज का भ्रमण

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 5:26 PM (IST)
विदेशी सैलानियों ने किया पोटरी विलेज का भ्रमण
बूंदी। बूंदी उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृखंला में 19 नवंबर को विदेशी सैलानियों को पोटरी विलेज का भ्रमण कराया गया। बूंदी विधायक अशोक डोगरा और जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने पर्यटक स्वागत केंद्र के बाहर हरी झंडी दिखाकर विदेशी सैलानियों के वाहनों को ठीकरदा गांव के लिए रवाना किया। इस मौके पर इंटेक संयोजक विजयराज सिंह, डीओआईटी के एसीपी मनीष शर्मा, एडवोकेट राजकुमार दाधीच, पर्यटन अधिकारी सुवालाल और सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी भी मौजूद रहे। करीब आधा दर्जन जीपों में सवार विदेशी सैलानी पूरे उत्साह और उमंग के साथ ठीकरदा गांव के लिए रवाना हुए। जहां पहुंचने के बाद विदेशी पर्यटकों ने ठीकरदा गढ़, कच्चे घरों और मिट्टी के बर्तनों का अवलोकन किया। विदेशी सैलानी उत्सव के दौरान किए स्वागत सत्कार से काफी अभिभूत नजर आए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement