Forced to sell the crop at distress prices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल औने-पौने दामों में बेचने पर मजबूर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 4:24 PM (IST)
फसल औने-पौने दामों में बेचने
 पर मजबूर
भिवानी। इनेलो विधायक एवं राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को भिवानी मण्डी का दौरा कर बाजरे व मूंग की खरीद पर सवाल उठाते हुए कहा कि नये नियमों के चलते किसान बर्बाद हो रहे क्योकि उनकी फसल सरकारी भाव की बजाय ओने-पोन दामों में बेचने पर मजबूर हैं.साथ ही चेतावनी दी की जल्द समाधान नहीं हुआ तो इनेलो किसानों को साथ लेकर सर्कार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। रणबीर गंगवा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बाजरे की खरीद को लेकर नया नियम बनाया है, जिसके तहत 4 क्विंटल प्रति एकड़ से अधिक बाजरे की खरीद किसी भी किसान की नहीं हो रही है, जबकि इस बार हुई अच्छी बरसात के चलते प्रति एकड़ 30 से 35 मण बाजरे का उत्पादन हुआ है। ऐसे में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1330 की बजाए 1150 व 1200 रूपये क्विंटल तक बाजरा बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नये नियमों के तहत किसानों से आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे डाक्यूमैंट मांगे जा रहे हैं, जिसके चलते बाजरे की खरीद पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है तथा साल भर मेहनत करने के बाद फसल को मण्डी में लेकर आने के बाद भी किसान परेशान है। मूंग की फसल के बारे में कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 5525 की बजाए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद न होने के चलते प्रति क्विंटल 4 हजार से 4100 रूपये पर किसानों को अपनी तैयार मूंग की फसल मजबूरी में बेचनी पड़ रही है, क्योंकि फसल की खरीद को लकर प्रदेश सरकार गम्भीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मूंग व बाजरे की फसल को मण्डियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं शुरू की गई तो इनेलो को मजबूरन किसानों को साथ लेकर आंदोलन करना पड़ेगा, इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement